Monday, July 12, 2010

महंगे गाने गरीब गीतकार


आमिर खान की आनेवाली फिल्म पिपली लाइव इन दिनों मीडिया की सुर्ख़ियों में है। खासकर उसका यह गाना सखी सैयां तो खूब कमात है वाले गाने ने तो धूम मचा दिया है। लगभग छः करोड़ की लगत से बनने वाली यह मूवी संभव है की हिट भी कर जाएगी। क्यूंकि यह इतिहास रहा है की जब भी फिल्मो में फोक गानों को परदे पर उतरा गया है हिट ही रहा है। यह गाना उसी हिट की एक कड़ी है लेकिन परदे पर देखने में अच्छा लगने वाला और कानो में मिठास घोलने वाले इस गीत की सच्चाई कुछ और है। परदे पर जिन कलाकारों ने गाने को निभाया है उन कलाकारों को मात्र १०० रुपये के हिसाब से पे किया गया है। महंगाई पर पहले ही पोलिटिक्स क्या कम थी जो अब परदे पर भी होने लगी। वैसे भी यह गाना तो आमिर ने मुफ्त में प् लिया और स्क्रीन पर की कलाकारों को महंगाई के गाने गवा कर वापस महंगाई की ओर धकेल दिया। क्या दिन भर की कमी सिर्फ १०० रुपये ही है। क्या जिस गाने से मूवी हाईलाइट हुई। उसकी कीमत महज ११०० रुपये ही। अब आप ही बताये खून अकले महंगाई चूस रही है या सो कॉल बड़े लोग.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home